ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता के एक्सिडेंट मामले को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस मामले में लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। फिल्म स्टार्स भी इस मामले को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
I pray that this poor girl gets the justice she deserves. This is horrific and clearly with the truck’s blackened number plate seems far from a coincidence #Unnao #justicemissinginaction https://t.co/FvpdNeyJ9h
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) July 29, 2019
अब अक्षय कुमार की पत्नी अभिनत्री ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर अकांउट पर पीड़िता के लिए दुख व्यक्त किया है। उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें पति अक्षय कुमार को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्विकल ने ट्विटर पर लिखा है कि, मैं प्रार्थना करती हूं कि इस लड़की को न्याय मिले। जाहिर तौर पर ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख लगा होना साफ बताता है कि यह इत्तेफाक नहीं है। यह एक भयानक घटना है।

इस ट्वीट के बाद ट्विंकल के पति अक्षय पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इस बात से काफी नाराज हैं कि इस मामले को लेकर अक्षय कुमार ने कोई कमेंट क्यों नहीं किया।
