बाइक सवार 3 युवकों ने मकान पर चलाई गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में जगाधरी की श्रीनगर कालोनी में बाइक सवार 3 युवकों ने एक मकान पर गोलियां चला दी। आरोप है कि हमलावरों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में जगाधरी की श्रीनगर कालोनी में बाइक सवार 3 युवकों ने एक मकान पर गोलियां चला दी। आरोप है कि हमलावरों ने श्रीनगर कालोनी के रिषी से एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी के पैसे न मिलने पर ही बदमाशों ने उसके मकान पर फायरिंग की।

firing

बदमाश युवकों की ओर से चलाई गई गोलियों में से एक गोली छत से टकराकर 12 साल के बच्चे को लगी, जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *