सुनाम में दलित नौजवान के साथ हुई मारपीट और चप्पल चाटने के लिए भी कहा….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर के सुनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक दलित नौजवान के साथ मारपीट की गई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर के सुनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक दलित नौजवान के साथ मारपीट की गई है। मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर इस मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई है।  इस वीडियों में दिखाया जा रहा है कि नौजवान की किसी बात को लेकर उसको बुरी तरह से मारा जा रहा है इतना ही नहीं उसको पीड़ित नौजवान को चप्पल तक चाटने के लिए कहा जा रहा है।

youth

youth

हैवानियत से भरी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। जिस कारण पुलिस पर इस मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने  का दबाव भी डाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित की पहचान जोगिंदर नाम से हुई है।

youth

पीड़ित का कहना है कि उसके घर  में एक नौजवान आया और जोगिंदर की उससे बहस हो गई। इस मामले पर अपना बदला लेने के लिए व्यक्ति ने कुछ नौजवानों के साथ मिल कर जोगिंदर की पिटाई की साथ ही उसको जीजा बोलने के लिए भी मजबूर किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *