रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ सो रही मासूम हुई हैवानियत का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लड़कियां बिल्कूल भी सुरक्षित नहीं है जिस कारण आए दिन किसी ना किसी बच्ची के साथ दरिंदों ने अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लड़कियां बिल्कूल भी सुरक्षित नहीं है जिस कारण आए दिन किसी ना किसी बच्ची के साथ दरिंदों ने अपने हैवानियत को अंजाम दे रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए बनाए गए सभी दावे और कानून खोखले नजर आ रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लगाए जाने वाला नारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा भी खोखला हो गया है।

minor girl rape batala

इतना कुछ करने के बाद भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां पर रेलवे स्टेशन पर सो रही बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार बच्ची अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी और रात को एक अनजान व्यक्ति ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों का कहना है कि रात को जब उन्होने देखा की उनकी बच्ची अपनी जगह से गायब है तो उन्होने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान उनको बच्ची खुन से लथपथ मिली।

raped of minor girls

इसके बाद  पीड़ित के परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया और साथ ही पुलिस को भी सुचना दी। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे है पर आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा है और ना ही कोई सख्त सजा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *