सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भूचाल वाले मैसेज का ये है सच !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी के साथ जुड़ चुका है लोगो किसी भी  बात को सोशल मीडिया के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी के साथ जुड़ चुका है लोगो किसी भी  बात को सोशल मीडिया के सहारे लोगों तक पहुंचाने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाते है। वो जानकारी अच्छी हो या बुरी हो और जानकारी में सच्चाई हो या ना हो ये जाने बिना ही लोगो एक मैसेज को आगे भेजते रहते है। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

viral message

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि रात के करीब 2.34 बजे भूचाल आने की खबर है। ये भुचाल ज्यादातर बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर ,मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट और जलालाबाद में इसका प्रभाव बहुत देखने को मिलेगा। जिस कारण सभी अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाए।

earth Quake

इस मैसेज के बाद भूचाल आया हो या नहीं पर सोशल मीडिया पर इस मैसेज को आगे से आगे भेजने का भूचाल जरूर आ गया था। वहीं जब इस मैसेज के बारें में मौसम विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होने इस मैसेज में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं बताई साथ ही उन्होने लोगों से अपील की कि वो इस तरह के मैसेज पर ध्यान ना दें और इस तरह के मैसेज से दुर ही रहे। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोगों को इस तरह के मैसेज पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए। क्योकि इस तरह के मैसेज से आपदा आने से पहले ही कोई बड़ा हादसा हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *