ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश भर में बारिश ने अपना कहर मचाया हुआ है। बारिश के कारण कई जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए है तो कही पर किसानों की फसल खराब हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त वयस्त हो चुका है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो गई है। गौरतलब है कि पंजाब में जहां बारिश आफत बन कर आई है तो वहीं दिल्ली में बारिश राहत बनी है।
जी हां दिल्ली में लगातार तीन दिन तक हो रही बारिश जहां किसानों के लिए आफत बनी है तो वहीं दिल्ली में बारिश के कारण लोगों को बहुत ही राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में इस साल दूसरी बार ऐसा हुआ है जब बारिश के कारण दिल्ली की हवा में प्रदुषण कम हुआ है। मानसून के कारण दिल्ली की हवा प्रदुषण पैदा करने वाले तत्व बह गए है और लोगों को ताजा और साफ सुथरी हवा मिली है।
सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय प्रदुषण कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार नई दिल्ली की हवा की गुणवता सूचक अंक 48 दर्ज किया गया है। ये अंक अच्छी श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के लोगों को प्रदुषित हवा से निजात मिली है।


