नशे ने खाया एक और पंजाबी नौजवान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नौजवानों की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक और मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नौजवानों की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक और मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर नौजवान की नशे के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई।

youth dead

मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप के वॉशरूम में युवक ने नशे का इंजेक्शन लगाया था काफी समय तक वॉशरूम का दरवाजा बंद रहने के कारण लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो उनको युवक की लाश मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मामले की जांच करत हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि युवक की मौत नशे का टीका लगाने की वजह से हुई है।

youth dead

परिजनों का कहना है कि युवक को इंजेक्शन कोई मेडिकल स्टोर वाला व्यक्ति देकर गया था जिस पर पुलिस का कहना है जब तक पुलिस मेडिकल स्टोर वाला पकड़ नहीं लेती तब तक लाश को परिजनों को सौंपी नहीं जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *