बेअदबी करने का मामला आया सामने: चमकौर साहिब में हुई श्री गुटका साहिब की बेअदबी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में धार्मिक ग्रंथों के साथ बेअदबी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही ताजा मामला चमकौर साहिब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में धार्मिक ग्रंथों के साथ बेअदबी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही ताजा मामला चमकौर साहिब के गांव पीपल माजरा से सामने आया है जहां पर श्री गुटका साहिब के अंगों के साथ बेअदबी की गई।

beadbi

मिली जानकारी अनुसार किसी ने श्री गुटका साहिब के अंगो को फाड़ कर गली में बिखेर दिया और इसकी जानकारी एक महिला ने दी। इसकी जानकारी गुरूद्वारा साहिब के ग्रंथी को दी गई।

beadbi

बताया जा रहा है कि श्री गुटका साहिब के कुल 85 पन्नों की बेअदबी की गई है। फिलहाल पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *