हरियाणे के छोरे बजरंग पुनिया ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीत कर देश का नाम किया रोशन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के लाल ने एक बार फिर विदेश की धरती पर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि सोनीपत के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के लाल ने एक बार फिर विदेश की धरती पर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि सोनीपत के रहने वाले पहलवान छोरे बजरंग पुनिया ने अपने इलाके के साथ साथ देश का भी नाम रोशन किया है।

bajrang punia

गौरतलब है कि एशियाई खेलों में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने माता पिता के साथ देश का भी गौरव बढ़ाया है। बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारत वर्ग मुकाबले के दौरान जपाना के पहलवान को 3-1 से मात दी। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

bajrang punia

बजरंग पुनिया के परिजनों का कहना है कि गोल्ड लाकर उनके बेटे ने देश का नाम रोशन किया है और वो आगे भी सफलता के शिखर पर अपने नाम का झंडा लहराते रहे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरीए बजरंग पुनिया को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *