ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 के समर्थन से 12 अगस्त को लंदन में रैली निकाली जा रही है जिसको लंदन डिक्लेरेशन का नाम दिया गया है। इस पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार से अपील की थी कि वो इस तरह की पाबंदी पर रोक लगा दें पर ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार की अपील को ठुकराते हुए कहा कि वो कानून के दायरे में और अहिंसक रैली पर पाबंदी नहीं लगा सकते है।
भारत सरकार ने अपील करते हुए कहा था कि वो भारत के खिलाफ हो रही रैली को लदंन की धरती पर ना होने दें यदि ऐसा होता है तो लदंन और भारत के बीच रिश्तों में भी दरार आ सकती है।
इसके बावजुद भी लंदन में रेफरेंडम 2020 के समर्थन में रैली की जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि विदेश की धरती पर हो रही रैली के खिलाफ समाजवादी शिव सैना ने अपनी आवाज बुलंद की है।
साथ ही शिव सेना का कहना है कि केंद्र सरकार किसी भी कीमत में इस रैली पर पाबंदी लगवाए। सूत्रों का ये भी कहना है कि शिव सेनास रैली के विरुद्ध 12 से 14 अगस्त भूख हड़ताल करेंगी। साथ ही शिव सैना का ये भी कहना है कि भारत में रेफरेंडम 2020 बड़े स्तर पर सोशल मीडिया का सहारा ले रही है और इनके समर्थन के लिए कई तरह के ग्रूप भी चलाए जा रहे है जिनको भारत में पाबंदी लगानी चाहिए और साथ जो भी ग्रूप को चला रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इन ग्रूपों का मकसद सिखों को भड़काना है जिस कारण इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए।
साथ भी सूत्रों का ये भी कहना है कि शिव सेना का ये भी कहना है कि लंदन डिक्लेरेशन रैली को प्रबंधक परमजीत पम्मा को भारत ला कर उसको सजा देनी चाहिए और साथ ही उनका ये भी कहना है कि पम्मा पाकिस्तान के साथ मिलकर पंजाब को निशाना बनाने की पूरी तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि लंदन में हो रही इस रैली को सिखस फॉर जस्टिस फंड दे रही है और खालिस्तान की मांग के कारण ही इस रैली को किया जा रहा है।




