जेल अधिकारी पर मारपीट का आरोप: पीड़ित कैदी बोला-महंगे दामों पर कैदियों को नशा सप्लाई करती है पुलिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर की जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक कैदी ने Jail Superintendent  पर मारपीट करने के आरोप लगाए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर की जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक कैदी ने Jail Superintendent  पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। मिली जानकारी अनुसार विनोद कुमान नाम के कैदी ने जेल Superintendent की तरफ से बोले गए अपशब्द का विरोध किया जिस कारण उस समय मौजूद अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसको जख्मी हालत में भर्ती करवा दिया गया।

prisoner

सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित कैदी ने Superintendent पर मारपीट के साथ साथ नशा तक बेचने के आरोप लगाए है। साथ ही उसने ये भी बताया कि पुलिस की मिलीभगत के साथ महंगे दामों पर नशा कैदियों को सप्लाई किया जाता है और पैसों के जोर पर ही जेल में बंद अधिकतर कैदियों को वीआईपी सुविधयाए दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि कैदी पर किसी हथियार के साथ हमला किया गया है पर पुलिस अधिकारी कुछ और ही कह रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैदी ने खुद को ही चोट मारी है।

prisoner

गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पर पुलिस ने इस तरह की वारदात  को अंजाम ना दिया है और पंजाब सरकार ने पंजाब में से नशे की सप्लाई को खत्म करने की कामान पुलिस को दी हुई है और पुलिस खुद ही नशे को बेच रही है। जिसका सीधा असर पंजाब सरकार की कार्रवाई पर पड़ेगा। इस तरह की वारादतें तभी दूर हो सकती है जब पंजाब सरकार नशा तस्करों के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी अपना पूरा ध्यान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *