खैरा ने कन्वेशन का जारी किया पोस्टर, पोस्टर में अरविंद और सिसोदिया भी दिखें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैरा ने हाईकमान के द्वारा कन्वेंशन को रद्द करने के आदेशों को नकारते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैरा ने हाईकमान के द्वारा कन्वेंशन को रद्द करने के आदेशों को नकारते हुए 2 अगस्त को सभी आम आदमी पार्टी के वालंटियर को आने के लिए कहा है। बता दें कि सुखपाल खैरा ने इस कन्वेंशन के पोस्टरों को भी जारी कर दिया है।

Sukhpal

गौरतलब है कि हाईकमान ने सुखपाल खैरा को नेता विपक्ष के पद से हटाकर उनकी जगह हरपाल चीमा को नियूक्त कर दिया है। जिस कारण सुखपाल खैरा हाइकमान से काफी नाराज चल रहे है। इस नाराजगी के बावजुद भी सुखपाल खैरा ने 2 अगस्त को बठिंडा में होने वाली कन्वेशन के लिए जारी किए पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भी तस्वीर भी लगाई है।

सुखपाल खैरा ने इस पोस्टर जारी करते हुए एक ट्वीट भी किया है। साथ खैरा ने इस ट्वीट में कहा है कि पंजाब के हितों और हक सच की लड़ाई के लिए आप वालंटियर  दो अगस्त को बंठिडा़ मेंडिब्बे वाली रोड में स्थित वुड रिसोर्ट में पहुंचे। गौरतलब है कि हाईकमान ने इस कन्नवेशन को रद्द करवाने के लिए सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायकों को एक मीटिंग के लिए बुलाया था जिसमें उन्होने कहा था कि वो इस कन्वेशन को ना करें पर सुखपाल खैरा सहित सभी विधायकों ने इस बात को मंजूर नहीं किया। जिस कारण ये मीटिंग बेनतीजा साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *