ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में एक ऐसी वीडिया सामने आई थी जिसमें कुछ नासमझ नौजवान मिल कर ट्यूबवैल के पानी में यूरिया मिला रहे थे गौरतलब है कि इस वीडियो को लिंविंग इंडिया चैनल ने बहुत ही प्रमुख्ता के साथ दिखाई थी। खबर दिखाई जाने के बाद प्रशासन ने इस खबर पर संज्ञान लेते हुए उन युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीडियों में ये चार नौजवान वो है जो कम मेहनत कर सफलता पाना चाहते थे और उन्होने अपने इस काम की वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी जिसके बाद वो कानून के शिकंजे में आ गए। ये नौजवान बठिंडा के गांव तुंगराली के रहने वाले है। इन्होने ट्यूबवैल के पानी में यूरिया मिलाया था। पहले से ही पंजाब में पानी दूषित करने को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है उसके ऊपर ही ये नौजवान साफ पानी में यूरिया मिला रहे थे।
जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था पर सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों को 50,000 रूपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ ही नौजवानों ने अपनी की हुई इस गलती पर मांफी मांगी और आगे से ऐसा ना करने की भी कसम खाई।


