आग में नकदी के साथ जल गए ग्राहकों के कपड़े

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ मे एक ड्राइक्लीन की दुकान में अचानक आग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ मे एक ड्राइक्लीन की दुकान में अचानक आग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक रजनी देवी ने बताया कि वो रोजाना की तरह सही प्रकार से अपनी दुकान बंदकर गई थी, लेकिन रात के समय अचानक आग लग गई।fire in shopउन्होंने बताया कि दुकान के अंदर शहर के सैकड़ों लोगों के कपड़ों के साथ उनकी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कुछ जेवर रखे हुए थे, जोकि आग की चपेट में आने से जल गए। इसके अलावा दुकान में लगे इलेक्ट्रानिक के उपकरण भी जलकर राख हो गए है। प्रभावित महिला ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *