ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की चहेती और डेरा सच्चा सौदा की राजदार हनीप्रीत ने जेल में रहते हुए पुलिसवालों के सामने एक नई डिमांड रखी है और साथ ही उसने ये भी कहा है कि यदि उसकी ये मांग पूरी नहीं होती है तो वो कानून व्यवस्था को बिगाड भी सकती है। सूत्रों से पता चला है कि हनीप्रीत ने जेल प्रशासन से फोन के इस्तेमाल करने की मांग की है। इसके लिए हनीप्रीत ने रोजाना फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत के लिए एक याचिका दायर की है।
जिस पर सिरसा पुलिस ने अदालत में कहा कि यदि हनीप्रीत को हर रोज फोन इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई तो वो जेल के अंदर का माहौल बिगाड़ सकती है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हनीप्रीत ने जेल प्रशासन को तीन फोन नंबर दिए है जो डेरा सिरसा के प्रेमियों के बताए जा रहे है। जिस कारण कहा जा रहा है कि यदि हनीप्रीत को हर रोज फोन का इस्तेमाल करने के लिए दे दिया गया तो वो इसका गलत उपयोग कर सकती है। वहीं हनीप्रीत के इस याचिका पर अपना फैसला देना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के दोष में अदालत ने बीस साल की सजा सुनाई थी तो हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकूला में आगजनी करवा दी। जिस कारण कई लोगों की इस दौरान जाने चली गई और लाखों का नुकसान भी हुआ। हनीप्रीत की इस साजिश के कारण ही जेल प्रशासन हनीप्रीत को हर रोज फोन का इस्तेमाल करने से मना कर रहा है।


