ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दहशत का नाम बन चुके दिलप्रीत बाबा को आखिरकार शिकंजे में कर लिया गया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और क्राइम ब्रांच के बीच गोलीबारी हुई थी जिस कारण दिलप्रीत की टांग पर गोली लग गई।
कहा जा रहा है कि इस गोली लगने के कारण दिलप्रीत गंभीर घायल हो गया है और उसको पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल अस्पताल में दिलप्रीत का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दिलप्रीत बाबा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार था।
जब उसने भागने की कोशिश की तो उसको पैर पर गोलिया लग गई और वो जख्मी हो गया। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसका कबूलनामा दिलप्रीत ने सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद सिंगर गिप्पी ग्रेवाल से भी फिरौती की मांग की थी। इसके इलावा कई व्यपारियों से भी दिलप्रीत ने फिरौती की मांग की है।


