ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है और ये तस्वीर एक नमकीन भुजिया वाले पैकेट की है जिसमें श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापी गई है। कहा जा रहा है कि ये हल्दीराम भुजियावाला कंपनी के पैकेट की है जिस पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छपी हुई है। वायरल हो रही तस्वीर के कारण सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने हल्दीराम भुजियावाला कंपनी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा। साथ ही लोगोंवाल ने ये भी कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब सिखों का धार्मिक स्थान है और इस धार्मिक स्थान की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने वाले को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि नमकीन के पैकेट पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापने के कारण सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।
इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि कंपनी के द्वारा किया गया ये काम बिल्कूल भी उचित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि रोष प्रगट कर रहे सिखों न सभी सिख संगतों से अपील की है कि बाजार में इस नमकीन के पैकेट को ना खरीद कर इसका सख्त विरोध करें।


