रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण पंजाब सरकार को हुआ लाखों का नुकसान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को बड़ा घाटा हुआ इसके साथ लोगों को भी काफी परेशानी का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को बड़ा घाटा हुआ इसके साथ लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रोडवेज बसों के करीब 2200 कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई थी जिस कारण सरकार को काफी नुकसान हुआ। सूत्रों का कहना है कि सरकार को इस हड़ताल के कारण करीब 90 लाख रूपए का नुकासन हुआ।

punbus

गौरतलब है कि रोडवेज के कर्मचारी काफी लंबे समय से खुद को पक्का करने का संघर्ष कर रहे थे। पर जब सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्होने चक्का जाम कर दिया। जिस कारण सरकार के साथ साथ लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रोडवेज बसें एक दिन में तकरीबन पांच लाख किलोमीटर का सफर तय करती है। जिस कारण इन बसों को तकरीबन डेढ़ करोड़ की आमदनी होती है।

punjab roadways

पर इन रोडवेज की बसों के चक्का जाम के कारण सरकार को लाखों का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ सरकार इन कर्मचारियों की मांगों पर बिल्कूल भी ध्यान नहीं दे रही है। सूत्रों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री अरूणा चौधरी ने इस कारण उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है क्योकि उनका कहना है कि वो सरकार के अधीन नहीं बल्कि किसी निजी कंपनी के अधीन काम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *