हुड्डा निकाल रहे हैं शव यात्रा- बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरे प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी ने अब अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेवाड़ी पहुंचे राजकुमार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरे प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी ने अब अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेवाड़ी पहुंचे राजकुमार सैनी ने कहा कि वो दो महीने बाद अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। सैनी ने साफ कहा कि वो अगस्त में हर हाल में अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे।

rajkumar saini

बीजेपी से चुनाव लड़ने संबंधी पूछे सवाल पर सैनी ने कहा कि वो बीजेपी की टिकट पर कतई चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि अगर बीजेपी से चुनाव लड़ना होता तो उन्हें अपना मंच बनाने क्या जरूरत थी। अपनी पार्टी के खिलाफ बोलने के अलावा बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा।

hudda

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को सैनी ने शव यात्रा करार देते हुए कहा कि 11 महीने बाद कांग्रेसी अपनी मय्यत पर पहुंच जाएंगे। साथ ही इनेलो की जेल भरो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि इनेलो के आधे लोग जेल में है। इसलिए जेल में बंद ये नहीं चाहते कि उनके बाकी लोग भी बाहर रहे। इसलिए ही वो जेल भरो आंदोलन चला रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *