Punjab news:पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां पंजाब पुलिस की बड़ी नाकामी देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि बंबीहा ग्रुप का एक गुर्गा फरीदकोट के उस अस्पताल से भागा, जिस अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का इलाज चल रहा है.
बिश्नोई का भी यहीं इलाज चल रहा है
इस घटना से इलाज सुरक्षा को लेकर पुलिस के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. इसके साथ ही यह घटना पंजाब पुलिस पर भी कई सवाल खड़े करती है कि जहां सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का इलाज चल रहा है, वहीं एक अन्य गैंगस्टर को इलाज के लिए लाया जाता है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के बावजूद वह वहां से भाग जाता है .
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भागे हुए बंबीहा ग्रुप गुरगे की पहचान गैंगस्टर सुरिंदर बिल्ला के रूप में हुई है और उसे 10 जुलाई 2023 को एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फरीदकोट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.
फिलहाल पंजाब पुलिस ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुलिस सुरिंदर की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है.
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पंजाब पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इस सदस्य की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बिंद्री के रूप में हुई. बलजिंदर को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था.



