IRCTC:सावन का महीना शुरू होते ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि मानसून सीजन के दौरान भारतीय रेलवे में ‘नॉनवेज’ खाना नहीं मिलेगा क्योंकि भारत में रहने वाले अधिकांश हिंदू सावन के पवित्र महीने में ‘नॉनवेज’ नहीं खाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि रेलवे में अब ‘नॉनवेज’ खाना नहीं मिलेगा, लेकिन अब आईआरसीटीसी ने इस बारे में ट्वीट कर ऐसे दावों का खंडन किया है.
दरअसल, सावन के हर सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं. रेलवे के खाने के मेन्यू से जुड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है. दूसरी ओर, बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.भागलपुर फूड सर्विस स्टॉल के मैनेजर ने बताया कि सावन के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा जाए.
आईआरसीटीसी का जवाब
आइए आपको बताते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है.दरअसल आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर ऐसे दावों का खंडन किया है.
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर कहा है कि विभाग की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है. आईआरसीटीसी ने ट्विटर पोस्ट में
लिखा कि ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. सभी स्वीकृत वस्तुएँ खाद्य इकाई से यात्रियों की बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
वायरल मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा था कि सावन (Sawan 2023) के महीने में बिना प्याज-लहसुन का खाना दिया जाएगा
और फल भी दिए जाएंगे. यह व्यवस्था पूरे सावन माह तक लागू रहेगी. सावन शुरू होते ही 4 जुलाई से मांसाहार बंद हो जाएगा और
साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है.



