Pollution crisis in Palwal : AQI 347 के पार, अस्पतालों में मरीजों की संख्या हुआ इजाफा

पलवल , 22  नवंबर पलवल जिले में बीते कल दिनभर चली हवा की वजह से प्रदुषण मे कमी आई थी। कल शाम को AQI 180…

पलवल

पलवल , 22  नवंबर

पलवल जिले में बीते कल दिनभर चली हवा की वजह से प्रदुषण मे कमी आई थी। कल शाम को AQI 180 के पास था। लेकिन सुबह फिर से प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली- NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण जिले की हवा पूरी तरह से खराब हो चुकी है। पलवल में आज AQI 347 के पार पहुँच चुका है, जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या में दुगना इजाफा हुआ है।

बढ़ते प्रदूषण के कारण दमा के मरीज, आँखों में जलन, खांसी-जुखाम, गले मे खराश के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।शहर में जगह-जगह कुड़े के ढेरों मे आग लगाई जा रही है। जिसकी वजह से पूरी तरह हवा  खराब हो चुकी है।

जिला चिकित्सा अधिकारी सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि लोग घर से बाहर निकलते समय अपने मुँह पर मास्क लगाकर और आँखों पर चश्मा  लगाकर बाहर निकलें, ताकि इस बढ़ते प्रदूषण से कुछ राहत मिल सके।

अन्य खबरें जानें –

Yamunanagar में 7 दिन से धरने पर बैठे किसान,गन्ने के 600 रुपये भाव की मांग पर अड़े किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *