Yamunanagar में 7 दिन से धरने पर बैठे किसान,गन्ने के 600 रुपये भाव की मांग पर अड़े किसान

यमुनानगर, 22  नवंबर यमुनानगर में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसानों के…

यमुनानगर

यमुनानगर, 22  नवंबर

यमुनानगर में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, वहीं सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन आंदोलनरत किसान मिल को गन्ना देने से परहेज कर रहे हैं। किसानों ने सरकार के सामने 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव देने की मांग रखी है।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा और न ही मिल को गन्ने की सप्लाई शुरू होगी। किसान नेता संजू गुंदियाना का दावा है कि आंदोलन को दूसरे जिलों से भी समर्थन मिल रहा है और किसान अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं।

600 रुपये भाव की मांग पर अड़े किसान

यमुनानगर के किसानों के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी किसान धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और ऐसे में गन्ने का उचित भाव मिलना जरूरी है। संजू गुंदियाना ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की मांग 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव हर हाल में दिया जाना चाहिए।

अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

यह किसानों का अधिकार है और किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों से बातचीत करने और उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाने के लिए आगे नहीं आती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।अब किसानों के इस आंदोलन के बीच सरकार की प्रतिक्रिया और बातचीत की पहल पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

अन्य खबरें जानें –

पूर्व विधायक स्व. राणा के घर पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा, भावभीनी श्रद्धांजलि दी, परिवार को बंधाया ढांढस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *