कलायत, 22 नवंबर
पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय सतविंदर राणा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। इसी कड़ी में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उनके राजौंद स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर स्व. राणा की पत्नी और बेटे से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
राणा के निधन से राजनीति को बड़ा झटका
सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्व. राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्व. सतविंदर राणा के राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. राणा ने अपने जीवनकाल में अलग-अलग राजनीतिक दलों में रहते हुए भी हमेशा जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतरीन कार्य किए। उनका निधन इलाके की राजनीति और समाज के लिए एक बड़ी व अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों व समर्थकों को इस कठिन घड़ी में यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अन्य खबरें जानें –
गुहला-चीका में AFSO ने कहा धान खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तबादला आम बात, सिद्धांतों पर कायम हूं



