शिमला, 19 नवंबर
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को याद कर रही है। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला की उपमहापौर और अन्य पार्षद ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
देश के विकास में इंदिरा का बड़ा योगदान
इस मौके पर वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। बैंको का राष्ट्रीयकरण, जमीदारी प्रथा से निजात और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने के साहसी कार्यों के लिए उनको जाना जाता है।उन्होंने देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
नए जिलों से विकास कार्यों में आएगी तेजी
केहर सिंह खाची ने राज्य में नए जिलों के निर्माण पर कहा कि नए जिले बनने से विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इसकी तुलना पंचायतों के पुनर्गठन से करते हुए कहा कि जिस तरह एक पंचायत को दो पंचायतों में बांटने से विकास कार्यों में तेजी आती है, उसी तरह नए जिले बनने से भी विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। सरकार को जल्द से जल्द नए जिलों का गठन कर देना चाहिए।
अन्य खबरें जानें –
ਗੋਰਾਇਆ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ’ਤੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਬੇਕਾਬੂ ਸਪਲੈਂਡਰ ਬਾਈਕ ਰੇਲਿੰਗ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ



