दिग्विजय चौटाला का महेंद्रगढ़ की 6 दिसंबर रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा, बोले- तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

भिवानी, 19 नवंबर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की रैली को ऐतिहासिक…

दिग्विजय चौटाला

भिवानी, 19 नवंबर

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वें खुद भिवानी, महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।उन्होने कहा कि रैली में बहुत ही संख्या में युवा जुड़ेंगे। यह रैली हरियाणा की आज तक रैलियों के सारे रिकार्ड तोड़ेगी।

6 दिसंबर की रैली को लेकर बड़ा दावा

दिग्विजय चौटाला ने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर कहा कि भविष्य में पार्टी किस दिशा में जाएगी, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 6 दिसंबर को रैली में अन्य राज्यों के राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है।

हरियाणा को आर्थिक राजधानी बनाएंगे युवा

युवाओं के मुद्दों पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी युवाओं की पार्टी है और उसका मुख्य एजेंडा रोजगार, नशे के खिलाफ अभियान, शिक्षा और स्वास्थ्य रहेगा। उन्होंने हरियाणा को देश की सबसे बड़ी आर्थिक राजधानी बनाने में युवाओं की भूमिका पर भी काम करने की बात कही।

अन्य खबरें जानें –

Bloody incident in Gurugram: पिज्जा शॉप मालिक को चाकुओं से गोदकर मारने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *