Cylinder blast in Hansi: 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल, 3 मकान ढहे, इलाके में दहशत का माहौल

हांसी, 18  नवंबर हरियाणा के हांसी में मंगलवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ। जिससे तीन मकान ढह गए।हादसे में…

हांसी

हांसी, 18  नवंबर

हरियाणा के हांसी में मंगलवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ। जिससे तीन मकान ढह गए।हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए।ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पूरे इलाके में मचा हड़कंप

लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया।घायलों को हांसी के अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में नवीन के मकान की छत टूटकर नीचे गिर गई, जबकि पड़ोसी गोपाल के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal में डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अध्यापिका से 1.23 करोड़ ठगे, महज 4 दिन में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *