हांसी, 18 नवंबर
हरियाणा के हांसी में मंगलवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ। जिससे तीन मकान ढह गए।हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए।ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
पूरे इलाके में मचा हड़कंप
लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया।घायलों को हांसी के अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में नवीन के मकान की छत टूटकर नीचे गिर गई, जबकि पड़ोसी गोपाल के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
अन्य खबरें जानें –



