Himachal में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

शिमला, 28 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में…

Himachal

शिमला, 28 अक्टूबर

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

29-30 अक्टूबर को 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान अर्नब बना हुआ है, जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा।इससे शिमला, सिरमौर, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है । जबकि किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है।

5 जिलों में येलो अलर्ट

शोभित कटियार ने बताया कि मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी और कांगड़ा जिलों के लिए दो दिन 29 और 30 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालाकि इस दौरान भारी बारिश या भारी बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

1 नवंबर से साफ होगा मौसम

वर्तमान में प्रदेश के निचले इलाकों में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री, मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में 20 से 26 डिग्री और हाई हिल्स में 15 से 20 डिग्री के बीच है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश-बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। 31 अक्टूबर के बाद और 1 नवंबर से मौसम फिर साफ हो जाएगा और धूप खिलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

अन्य खबरें जानें-

Chandigarh में वाहन चोरी का पर्दाफाश, आरोपी करण गिरफ्तार, 3 कारें और 1 बाइक बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *