Panipat में बंद मकान में लगी आग, दीवारों में आई दरारें, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

पानीपत, 28 अक्टूबर पानीपत के तहसील कैंप के पटेल नगर में मंगलवार रात एक मकान में रखे प्लास्टिक और वेस्ट के सामान में अचानक आग…

Panipat

पानीपत, 28 अक्टूबर

पानीपत के तहसील कैंप के पटेल नगर में मंगलवार रात एक मकान में रखे प्लास्टिक और वेस्ट के सामान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। आग से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आई हैं।आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंचीं। लेकिन गली संकरी होने के कारण बड़ी गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लगा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई।

आग लगने के कितना नुकसान हुआ, इसका  आंकलन किया जल्द किया जाएग। प्रशासन द्वारा आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जाएगी।

अन्य खबरें जानें-

Himachal में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *