Chandigarh में वाहन चोरी का पर्दाफाश, आरोपी करण गिरफ्तार, 3 कारें और 1 बाइक बरामद

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने वाहन चोरी के…

Chandigarh

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर

चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी करण सेक्टर-45 बुडैल निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 3 कारें औऱ 1 बाइक बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

25 अक्टूबर 2026 को मनीमाजरा स्थित पूजा सूद ने e-FIR नंबर 1546 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कॉम्प्लेक्स से सिल्वर-ग्रे रंग की होंडा सिटी कार नंबर CH04B915 चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी करण को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी की निशानदेही पर  चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया उसके पास और भी कारें हैं। पुलिस ने अन्य कारें और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामद  कारों में  होंडा सिटी, मारुति जेन व मारुति 800 और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जानें-

Yamunanagar में कपाल मोचन मेले का शुभारंभ, हवन-यज्ञ के साथ हुई मेले की शुरुआत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *