Yamunanagar में कपाल मोचन मेले का शुभारंभ, हवन-यज्ञ के साथ हुई मेले की शुरुआत

यमुनानगर, 28 अक्टूबर धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक कपाल मोचन मेला एक बार फिर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है।…

Yamunanagar

यमुनानगर, 28 अक्टूबर

धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक कपाल मोचन मेला एक बार फिर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। हवन-यज्ञ के साथ मेले का शुभारंभ किया गया और ऋण मोचन सरोवर में जल प्रवाह शुरू कर धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और मेले के सफल आयोजन की कामना की गई। कपाल मोचन मेले का विशेष धार्मिक महत्व है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पवित्र सरोवरों में स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटक भी इस मेले को देखने पहुंचते हैं। बिलासपुर के SDM कुलदीप सिंह ने कहा कि कपाल मोचन मेला सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछले साल के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

कईं महीनें से तैयारियां जारी

हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने कहा कि कपाल मोचन एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जिसकी तैयारियां कई महीने पहले से शुरू हो जाती हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग मेले के सफल आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। अब श्रद्धालुओं को कपाल मोचन मेले का इंतजार है, जहां आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

अन्य खबरें जानें-

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 279वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 543 स्थानों पर छापेमारी; 231 काबू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *