दिल्ली, 22 अक्टूबर
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना लिया है। पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की झलक सांझा की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली पोस्ट एक वीडियो है, जिसमें सोनिया अपनी किताब के पन्ने पलटती नजर आ रही है और प्रियंका गांधी को अपनी किताब दिखाती नजर आ रही है। इसी दौरान सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को मिठाई भी खिलाती है।
बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर
सोनियां गांधी के इस आत्मकथा में उनके निजी जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन के बारे में लिखा गया है। इस किताब में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में बीता उनका बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, दोनों की प्रेम कहानी और शादी के बाद भारत आने के अनुभवों का जिक्र किया गया है। आत्मकथा में सास इंदिरा गांधी, पति राजीव गांधी को खोने का दर्द के निजी अनुभवों को भी शेयर किया गया है।
10 नवंबर को होगी रिलीज किताब
सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। जिसको पढ़कर पाठकों को सोनिया गांधी के निजी जीवन, व्यक्तिगत संघर्षों और भारतीय राजनीति में उनके लंबे सफर को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
अन्य खबरें जानें –
दीपावली और सर्दियों को लेकर फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने लोगों को दी जरूरी सलाह



