Panipat में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर नाबालिग की मौत, परिवार और साथियों में शोक की लहर

पानीपत, 22 अक्टूबर पानीपत में हरिसिंह चौक पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हनुमान स्वरूप लेकर निकल रही टोली में शामिल एक नाबालिग…

पानीपत

पानीपत, 22 अक्टूबर

पानीपत में हरिसिंह चौक पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हनुमान स्वरूप लेकर निकल रही टोली में शामिल एक नाबालिग के हाथ में पकड़ा झंडा हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। करंट लगने से नाबालिग बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हाईटेंशन तार बना हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। नाबालिग गौरव अपने साथियों के साथ हनुमान स्वरूप की टोली में झंडा लेकर आगे चल रहा था। इसी दौरान गली से गुजरते समय झंडा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। करंट लगने से गौरव गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद गौरव को पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI रेफर कर दिया। परिजन उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तार कम ऊंचाई पर होने का आरोप

गौरव के साथियों ने आरोप लगाया कि गली में हाईटेंशन बिजली की तारें कम ऊंचाई पर थीं। रात के समय जब टोली झंडा लेकर वहां से गुजर रही थी, तभी झंडा तारों से टकरा गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परिवार में शोक का माहौल

हादसे में गौरव की मौत के बाद परिवार और साथियों में शोक की लहर है। फिलहाल गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। हादसे के संबंध में अन्य आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

अन्य खबरें जानें –

सोनिया गांधी ने इंस्टा पर किया डेब्यू, पहले पोस्ट में अपनी किताब की झलक को किया शेयर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *