फरीदाबाद, 22 अक्टूबर
फरीदाबाद में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही मामला सेक्टर-81 में स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग का है, जहां एक चोर महज 14 सेकेंड में बुलेट बाइक चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित को करीब 8 दिन पहले अपने बेटे के कुआं पूजन के अवसर पर ससुराल पक्ष की तरफ से बुलेट बाइक उपहार में मिली थी।
परिवार की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि चोर ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक चेहरे पर मास्क लगाकर पार्किंग में पहुंचता है औऱ 14 सेकंड में बाइक चोरी कर फरार हो जाता है।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी हुई बाइक बरामद करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



