नागोया, 22 अक्टूबर
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। गेम्स के चौथे दिन महिला डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में सुवर्णा राज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। W1 तीरदांजी में स्वाति चौधरी ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। पैरा बैडमिंटन खिलाडियों ने भी कांस्य पदक पर कब्जा किया।आज के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने चार मेडल अपने नाम कर लिए। भारत मैडल टैली में इस समय छठे स्थान पर है।
सुवर्णा राज ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम
भारतीय खिलाड़ी सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। सुवर्णा राज ने 15.66 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेजल पर कबजा किया।
तीरंदाजी में स्वातिर चौधरी ने रचा इतिहास
स्वाति चौधरी ने W1 तीरंदाजी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन पैरा गेम्स की इस इवेंट में स्वाति मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। फाइनल मुकाबले में चीन के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिश्रित युगल SL3-SU5 में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मिश्रित युगल SH6 स्पर्धा में कृष्णा नागर और नित्या श्री सुमति सिवन की जोड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष एकल SL4 इवेंट में भारत के सुहास यथिराज और अभिजीत सखुजा ने कांस्य पदक जीते।
भारतीय दल मैडल टैली में 15 गोल्ड, 22 सिल्वर और 33 कांस्य मेडल सहित कुल 70 पदकों के साथ छठे स्थान पर है।भारतीय खिलाड़िओं का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। आने वाले मुकाबलों में देश की झोली में और पदकों की आने की संभावना है।
अन्य खबरें जानें –



