Divya Vinekar passes away; आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई, 21 अक्टूबर आलिया भट्ट की को-स्टार और फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन हो गया।…

दिव्या विनेकर

मुंबई, 21 अक्टूबर

आलिया भट्ट की को-स्टार और फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन हो गया। जिसके चलते उनके दोस्तों, मनोरंजन जगत और परिवार में गहरे शोक की लहर है। दिव्या की दोस्त और मशहूर रेडियो जॉकी रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर निधन की जानकारी दी। दिव्या विनेकर का अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को मुंबई में किया गया। दिव्या की मौत किन कारणों से हुई,फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रेडियो जॉकी रोहिणी रामनाथन ने दिव्या के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की है कि वें इस मुश्किल घड़ी में परिवार को निजता प्रदान करें।

दिव्या विनेकर ने साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला पुलिस कांस्टेबल का रोल निभाया था।इस फिल्म में आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी।दिव्या ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जलसा’ में रोल निभाया था।इस फिल्म में विद्या बालन औऱ शेफाली शाह अहम भूमिका में थी।

अभिनय के अलावा दिव्या डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और कवयित्री के रूप में भी सक्रिय थीं। उन्होंने मनोरंजन और डिजिटल मीडिया की दुनिया में अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया था।

अभिनय के अतिरिक्त दिव्या डिजिटल कंटेट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और कवयित्री के रूप में भी सक्रिय थीं। दिव्या ने रेडियो की दुनिया में भी काम किया है। दिव्या विनेकर के अचानक निधन से उनके चाहने वालों और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है।

अन्य खबरें जानें –

Nuh में बिजली निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्ला-बोल, लाइसेंस देने पर किया विरोध प्रदर्शन, फूंके पुतले

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *