चंडीगढ़, 9 अक्टूबर
पंजाब पुलिस को करीब चार साल बाद नियमित DGP मिल गया है। पंजाब सरकार ने IPS अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नियमित DGP नियुक्त किया है।जिसको लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। पंजाब सरकार ने UPSC को वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम भेजे थे। UPSC ने सरकार को तीन अधिकारियों का पैनल भेजा थे।पंजाब सरकार ने पैनल पर विचार करने के बाद गौरव यादव के नाम पर मुहर लगाई।
जुलाई 2022 से राज्य के कार्यकारी DGP
गौरव यादव जुलाई 2022 से राज्य के कार्यकारी DGP के रूप में अपनी सेवाओं दे रहे हैं। नियमित DGP की मांग की प्रक्रिया काफी लंबे समय में लंबित है। नियमित DGP से पंजाब पुलिस को पक्का नेतृत्व मिलगा। गौरव यादव का पदभार संभालने का कार्यकाल कम से कम दो साल रहेगा।
कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं काम
गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।उन्होनें पुलिस विभाग में कईं महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। गौरव यादव मुख्यंमत्री कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अन्य खबरें जानें –
Major accident in Shimla: खाई में गिरी HRTC बस, 1 की मौत कई घायल, पुलिस जांच में जुटी


