दिल्ली हुई फिर से शर्मसार ,6वीं कक्षा की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली, 21 सितंबर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। दिल्ली के सदर बाजार में छठी  क्लास में पढने वाली…

दिल्ली

दिल्ली, 21 सितंबर

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। दिल्ली के सदर बाजार में छठी  क्लास में पढने वाली एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात सामने आई है।पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्टेशनरी का सामान लेने गई थी बाजार

बच्ची 16 सितंबर को रात स्टेशनरी की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरन दुकानदार ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया और मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधी बना लिया। उसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस को दी जानकारी

16 सितंबर की रात को पुलिस PCR  को कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक दुकानदार द्वारा एक मासूम के साथ यौन उत्पीडन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और महिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

POCSO धारा में केस दर्ज

पुलिस ने POCSO धारा के तहत केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें-

Pakistan airstrike on Afghanistan: पाकिस्तान ने कुनार प्रांत किया हमला ,तीन लोगों की मौत और कईं लोग घायल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *