चंडीगढ़, 31 अगस्त
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) चुनाव के लिए सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में मतदान शुरू हो गया है। स्टूडेंट्स की ID कार्ड दिखाने के बाद एंट्री होगी। मतगणना के बाद शाम को ही चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में करीबन 16,500 स्टूडेंट्स वोट डालेंगे। वहीं PU और उससे जुड़े 8 कॉलेजों में कुल करीब 39 हजार छात्र 76 उम्मीदवारों के लिए वोट करेंगे। 6 कॉलेजों में मुख्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही मतदान कराया जा रहा है।
अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार आमने-सामने
PUCSC के अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। इनमें कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के गुरमन सिंह सिद्धू, AAP के छात्र संगठन ASAP के आदिल बरार, BJP समर्थित ABVP के अंकित बिधान और ‘साथ’ संगठन के दर्शनप्रीत सिंह शामिल हैं।
11:30 बजे से शुरू होगी मतगणना
वोटिंग के बाद सभी विभागों की मतपेटियां को सील कर जिम्नेजियम हॉल ले जाय़ा जाएगा।जहां पर वोटों की गिनती की जाएगी। कुछ पदों के नतीजे दोपहर तक आ जाएंगे, जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव समेत मुख्य पदों की मतगणना के बाद शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।
500 पुलिसकर्मियों की तैनाती
पंजाब यूनिवर्सिटी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डायरेक्टरेट ऑफ स्पोर्ट्स के जिम्नेजियम हॉल में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
अन्य खबरें जानें –
दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बढ़ा H1N1 का खतरा, अस्पतालों में तैयार किए जा रहे अलग वार्ड



