चंबा, 31 जुलाई
चंबा जिले के संघणी क्षेत्र के प्रेढ़ गांव में भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय शबनम का पैर फिसलने से वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद पुलिस, ITBP और अग्निशमन विभाग ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। आज शुक्रवार सुबह जलडी के पास नदी से युवती का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।चंबा जिले के संघणी क्षेत्र में वीरवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की सियुल नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रेढ़ गांव निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शबनम भेड़-बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, ITBP के जवान, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।थाना प्रभारी किहार जगवीर सिंह के नेतृत्व में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जलडी के पास सियुल नदी से युवती का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अन्य खबरें जानें –



