कपूरथला,31 जुलाई
पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक पंजाब द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब कपूरथला पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया। थाना सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुलतानपुर लोधी में वेईं नदी के किनारे और कस्बे के अन्य हिस्सों में राहगीरों को डराने-धमकाने और लूटने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरोह से 01 पिस्टल (30 बोर, तुर्की निर्मित) समेत मैगजीन,02 जिंदा कारतूस (30 बोर) और 01 दातर , वारदात में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल ही में हुई कई लूटपाट की वारदातों के सुलझने की उम्मीद है। आरोपियों के खिलाफ थाना सुलतानपुर लोधी में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि गहन पूछताछ के दौरान इनके अन्य साथियों और अन्य वारदातों के बारे में सुराग लगाया जा सके।
अन्य खबरे जानें-
अगस्त की शुरुआत के साथ लागू होंगे 5 बड़े बदलाव, पहले ही जान लें नए नियम


