HIMACHAL में 18 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट किया जारी

शिमला , 15 जुलाई लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र…

हिमाचल
शिमला , 15 जुलाई

लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 17 जुलाई तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है, जबकि 18 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक मानसून फिर से सक्रिय होगा और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना के चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार अनुसार पहली जुलाई से प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून में अभी तक लगभग 21% सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। शिमला, कुल्लू और किन्नोर जैसे जिलों में मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के कुछ भागों के लिए तेज बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

अन्य खबरें जानें –

आज से लागू हुआ INDIA-UK व्यापार समझौता , 99% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच, स्कॉच व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *