पंचकूला 7 जुलाई
पंचकूला के सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई जीजा-साले की मौत के मामले में सैक्टर-19 चौकी टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने तुरंत कार्रावई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात जीजा और साला के बीच आपसी रंजिश और पूर्व विवाद का परिणाम थी। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य अहम साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस
सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची।वहीं पर पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चीटा निवासी खड़क मंगोली का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर भी तेजधार हथियारों के कई गंभीर चोटों के निशान थे।
सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस ने मौके अनेक अहम साक्ष्य कब्जे में लिए। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चीटा की बहन के बयान में बताया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था तथा दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे थे, जिसके बाद संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोप है कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत तथा उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मौत हो गई। दोनों मामलें सैक्टर-20 थाना में दर्ज है।
जांच के दौरान सैक्टर-19 चौकी इन्चार्ज PSI कमलदीप सिंह ने टीम की मदद से विपिन निवासी अभयपुर, प्रेमचंद निवासी अभयपुर तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी अभयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ-साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जाने –



