KAITHAL POLICE ने जून महीने में चलाया नशा मुक्त हरियाणा अभियान, नशा एवं शराब तस्करी के 100 मामलों में 112 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कैथल 7 जुलाई नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कैथल जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में नशा एवं शराब तस्करों के…

KAITHAL POLICE
कैथल 7 जुलाई

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कैथल जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में नशा एवं शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जून महीने में जिला पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए नशा एवं अवैध शराब तस्करी के कुल 100 मामलों में 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

DSP सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जून महीने के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान
चलाया गया था । जिसके अंतर्गत 31 मामले दर्ज किए गए , जिसमें 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 69 किलो 330 ग्राम डोडा पोस्त, 11 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त, 87 किलो 429 ग्राम गांजा, 9 किलो 251 ग्राम अफीम, 1 किलो 135 ग्राम चरस, 478.206 ग्राम हेरोइन, 60 नशीली गोलियां तथा नशीली गोलियों का 428 ग्राम घोल बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थों की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

इसके अतिरिक्त, जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 69 मामलों में 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1132 बोतल देशी शराब, 225 बोतल हथकढ़ी शराब, 147 बोतल अंग्रेजी शराब, 36 बोतल बीयर बरामद किया गया।

DSP ने बताया कि नशीले पदार्थों की बरामदगी से संबंधित 64 मामलों में करीब 2 करोड़ 63 लाख 70 हजार रुपये के मादक पदार्थों के लिए केस तैयार कर IG करनाल रेंज को भेजे गए हैं। इन मामलों में चूरा पोस्त, डोडा पोस्त, गांजा, चरस, हेरोइन, अफीम तथा नशीली गोलियां शामिल हैं। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नशीले पदार्थों को शीघ्र ही नष्ट किया जाएगा।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

अन्य खबरें जाने –

PANCHKULA POLICE ने जीजा-साला मर्डर केस में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिला 2 दिन का रिमांड, आपसी रंजिश का था मामला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *