FATEHABAD में पूर्व सरपंच की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, युवकों ने सिर-छाती में मारी 10 गोलियां ,बिश्नोई परिवार के करीबी

फतेहाबाद 5 जुलाई हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार शाम को एक पूर्व सरपंच की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खाराखेड़ी गांव में वह…

पूर्व सरपंच
फतेहाबाद 5 जुलाई

हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार शाम को एक पूर्व सरपंच की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खाराखेड़ी गांव में वह एक ढाबे पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। उनके सिर और छाती में गोलियां मारी गई जिससे पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र खिलेरी (50) के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता दुड़ाराम बिश्नोई के करीबी हैं। साथ ही पूर्व CM चौधरी भजनलाल परिवार के भी नजदीकी है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई । सदर थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मौके से दो बाइक और दो पिस्टल मिली हैं। मृतक राजेंद्र के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।जिसकी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के पास से एक सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना के बाद ढाबे को सील कर दिया गया।फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

परिवार ने पूर्व सरपंच पर लगाए आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार के लोग पूर्व सरपंच संजय कुमार पर आरोप लगा रहे हैं। संजय कुछ समय पहले सरपंच पद से सस्पेंड हुआ था। संजय पर अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप लगे थे। इसके बाद उस पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। बाद में तत्कालीन DC ने संजय को सस्पेंड कर दिया था।

मेले में कुछ लोगों से हुआ था विवाद

पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के दो बच्चे  एक बेटा और एक बेटी है। बेटा BA कर रहा है। वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। गांव के साथ-साथ फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मामलों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुछ समय पहले रामदेव मंदिर के मेले के दौरान खासा ढाणी के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि राजेंद्र ने उनके तूड़ी से भरे ट्रैक्टरों के चालान कटवा दिए थे। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं।

अन्य खबरें जाने

BOLLYWOOD के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आज करने जा रहें हैं तीसरी शादी, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट और कौन थीं उनकी पूर्व पत्नियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *