मुंबई 5 जुलाई
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान आज 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान ने खुद बताया कि यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कपल अपने मुंबई स्थित घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और उसके बाद एक छोटा-सा पारिवारिक समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
कौन है आमिर खान की होने वाली पत्नी
आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट पेशे से हेयर प्रोफेशनल हैं। वह भी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक बेटा भी है। आमिर खान ने भी साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अभिनेता के अनुसार, वह गौरी को करीब 25 वर्षों से जानते हैं।
आमिर खान की पूर्व पत्नियां
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं। दोनों ने परिवार की असहमति के बावजूद 1986 में कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं जुनैद खान और आयरा खान। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई थी और फिर 2002 में उनका तलाक हो गया ।
इसके बाद आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की । दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी और 28 दिसंबर 2005 को उन्होंने शादी कर ली। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके घर में बेटे आजाद का जन्म हुआ। वर्ष 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया । हालांकि आज भी दोनों साथ मिलकर अपने बेटे की परवरिश करते हैं और पेशेवर तौर पर साथ में काम भी करते हैं।
अन्य खबरें जाने



