WEST BENGAL में अडानी समूह बनाएगा 2000 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, 1000 बेड पर गरीबों का होगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल 5 जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। सरकार के…

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल 5 जुलाई

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। सरकार के बताया कि अडाणी समूह राज्य में 2000 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने जा रहा हे। । इस अस्पताल में 1000 बेड वित्तीय रूप से कमजोर मरीजों के लिए पूरी तरह फ्री रहेंगे, जिन्हे अस्पताल प्रशासन आरक्षित रखेगा। बाकि 1000 बेड चिकित्सा सेवाओं के लिए उपयोग किए जाएंगे ।

सरकार का कहना है कि इससे राज्य के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गरीब लोगों को भी बेहतर इलाज मिलेगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि अडानी समूह ने अस्पताल निर्माण के लिए लिखित में पत्र दिया है।

लेकिन अभी तक अस्पताल के निर्माण की शुरुआत कब होगी इसके लिए कुल कितना निवेश होगा , कब यह अस्पताल बनकर तैयार होगा इसके बारे में कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है।

अन्य खबरें जाने

CHANDIGARH के रामदरबार मे बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत अचानक ढही , 5 मजदूर नीचे मलबे में दबे ,2 मजदूरों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *