चंडीगढ़ 5 जुलाई
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव हो चुका है, लेकिन अभी तक लोगों की उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है।जिसके चलते कईं इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जोकि सामान्य के करीब है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 10 जिलों के 31 स्थानों पर आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिल्लौर, गढ़शंकर, जालंधर-1, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, नंगल और होशियारपुर में मध्यम बारिश की संभावना है।वहीं, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, चमकौर साहिब, साहनेवाल, रूपनगर, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, नकोदर, कपूरथला, जालंधर-2, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूया और मुकेरियां में हल्की बारिश हो सकती है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के 12 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इसके बाद 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
24 घंटे में मानसून हुआ कमजोर
पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा। इस अवधि में राज्य में औसतन 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 15.7 मिमी के मुकाबले 47% कम है। सबसे अधिक बारिश लुधियाना (1 मिमी) में हुई, जबकि होशियारपुर (0.3 मिमी), रूपनगर (0.2 मिमी) और बठिंडा (0.1 मिमी) में हल्की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर, जालंधर और पटियाला समेत अधिकांश जिलों में इस दौरान बारिश नहीं हुई।
जून में 47% कम हुई बारिश
1 जून से 1 जुलाई के बीच पंजाब में कुल 30.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 58.1 मिमी है। यानी पूरे जून महीने में राज्य में 47% कम बारिश हुई।
हिमाचल व हरियाणा से लगते हिस्सों में भी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के डायरेक्टर के मुताबिक, 5 जुलाई के बाद पंजाब के हिमाचल से लगते जिलों के साथ ही उत्तर हरियाणा से लगते जिलों में भारी बारिश होगी जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।मौसम ठीक रहेगा। यह खेती के लिए अच्छी है। मानसून के आने में कुछ समय के लिए देरी हो गई थी लेकिन अब स्थिति काफी अच्छी है। जुलाई के महीने में भी बीच-बीच में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
6 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।7 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।8 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अन्य खबरें जाने




