Pathankot Murder:
पठानकोट से पिछले पांच दिनों से लापता पुलिस मुलाजिम युवराज का शव नहर में मिलने से इलाके में मातम छा गया। इसकी गाड़ी नहर किनारे मिली थी। बेटे का शव देखते ही उसकी माँ और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।परिजनों का आरोप है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। दूसरे पक्ष ने उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज होकर गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने सिविल हॉस्पिटल के बाहर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिस पर धीमी कार्रवाई के आरोप
पीड़ित परिवार की मांग है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने आरोप लगाया कि उनका एक लड़की परिवार पर शक था लेकिन पुलिस ने अपने मुलाजिम की तलाश में कोई कारवाई नही की जबकि पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। मृतक युवराज पंजाब पुलिस में है। 11 तारीख को वो अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। पांचवें दिन उसका शव बरामद हुआ है उसकी माँ ने रो-रो कर पंजाब पुलिस की ढीली करवाई के खिलाफ रोष जताया है। वही मृतक के परिवार वालो ने प्रेम प्रसंग के चलते युवराज का कत्ल होने की बात कही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gobindgarh Accident: गोबिंदगढ़ के GT रोड में भयानक सड़क हादसा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



